अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष ने हिन्दू संगठनों की रैली में मुसलमानों के खिलाफ नारेबाजी पर, देवभूमि संघर्ष समिति के पंजीकरण को लेकर जिला प्रशासन को घेरा

अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष ने हिन्दू संगठनों की रैली में मुसलमानों के खिलाफ नारेबाजी पर, देवभूमि संघर्ष समिति के पंजीकरण को लेकर जिला प्रशासन को घेरा
अक्स न्यूज लाइन नाहन 28 सितंबर : 
राज्य देवभूमि संघर्ष समिति के राज्यव्यापी आह्वान पर शनिवार को  जिला मुख्यालय में मस्जिद के अवैध निर्माण व अवैध घुसपैठ के खिलाफ हुए प्रदर्शन पर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने जिला प्रशासन को घेरते हुए कई आरोप लगाए हैं। वायरल एक वीडियो में बॉबी अहमद ने आरोप लगाया कि पुलिस और जिला प्रशासन को आग्रह करने के बावजूद आज यहाँ आयोजित हिंदू संगठनों को रैली में मुसलमानों के खिलाफ नारेबाजी हुई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हमारी कोई सुनवाई नहीं करता है। यही कारण है कि हिन्दू संगठन मुसलमानों के खिलाफ बोलते रहते हैं।
बॉबी अहमद ने जिला प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि यह बताया जाए कि क्या  देवभूमि संघर्ष समिति का कहीं पंजीकरण हुआ है। इस समिति का अध्यक्ष कौन है। उन्होंने कहा कि कुछ शिमला में अवैध मस्जिद के निर्माण को लेकर राजनीति की जा रही है। मुसलमानों के कंधों पर यह राजनीति नही हो सकती । नाहन में आज आयोजित रैली में ज़्यादातर हिन्दू शामिल नहीं हुए। क्योंकि वो शहर के हिन्दू मुस्लिम भाईचारे को जानते हैं। हिंदुओं ने हमारी अपील को माना और प्रदर्शन से बाहर रहे।