समुदाय के मुद्दे को लेकर केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा व रेणुका सिंह से मुलाक़ात

समुदाय के मुद्दे को लेकर केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा व रेणुका सिंह से मुलाक़ात

 अक्स न्यूज लाइन -- नई दिल्ली ,  30  मार्च 2023
दिल्ली मे केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा व केंद्रीय राज्य जनजातीय मंत्री रेणुका सिंह जी से मुलाक़ात की। इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से साथ मौजूद रहे साथ ही हाटी समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। 
हाटी समुदाय को जनजातीय करवाने के विषय पर काफी समय तक चर्चा हुई। नवंबर माह मे हाटी समुदाय का बिल लोकसभा मे पास हो चूका है जिसे अब राज्य सभा मे पास करवा कर राष्ट्रपति को भेजना बाकी रह गया। 
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी ने आश्वासन दिया कि  जल्द ही हाटी समुदाय का बिल राज्य सभा मे पास करवा कर राष्ट्रपति को भेज दिया जाएगा।