नाहन: सटोरिया धरा, 880 रुपये की करंसी पकड़ी...

नाहन: सटोरिया धरा, 880 रुपये की करंसी पकड़ी...


अक्स न्यूज लाइन पांवटा साहिब 2 फरवरी : 

पांवटा ब्लॉक में पुलिस ने गश्त के दौरान एक जुआरी को सट्टे  की पर्चियों समेत धर दबोचा है।


एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने गश्त के दौरान आरोपी दीपक कुमार निवासी गांव खोदरी डाकघऱ माजरी तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि.प्र. को दड़ा सट्टा लगाते हुए दबोचा है।


एसपी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 880 रुपये करंसी भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि  पुलिस थाना पुरुवाला में धारा 13A-3-67 G. ACT में मामला दर्ज किया गया है।