शिमला में 22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

शिमला में 22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9


राजधानी शिमला में 22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  बताया जा रहा है कि युवती शिमला में ब्यूटी पॉर्लर में नौकरी करती थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय वह शिमला के कसुम्पटी स्थित आपने कमरे में अकेली थी। 
पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह जब मृतका ब्यूटी पॉर्लर नहीं आई तो उसके साथ काम करने वाले कर्मचारी उसके कमरे पर पहुंचे। 
दरवाजा खोला गया तो देखा कि वह कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसे फंदे से उतारा गया और साथ लगते अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान ज्योति कुमारी के तौर पर हुई है। वह जिला कुल्लू के दलाश की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान थी  जिस कारण उसने इस तरह का कदम उठाया। 
पुष्टि करते हुए एएसपी रमेश शर्मा ने कहा कि किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।