सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री ने की वायदाखिलाफी, नहीं दिया बकाया एरियर : सतपाल
अक्स न्यूज लाइन नाहन 5 फरवरी :
सिरमौर जिला भाजपा के पूर्व महासचिव व वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारी सतपाल ने हिमाचल की सुक्खू सरकार पर सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। यहां मीडिया को जारी बयान में सिरमौर जिला पूर्व भाजपा महासचिव ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने राज्य के सेवानिवृत्ति कर्मचारी का बकाया और एरियर 31 जनवरी 2026 से पहले देने का घोषणा की थी परंतु ना तो 31 जनवरी से पहले सेवानिवृत कर्मचारियों को एरियर दिया गया और ना ही 2 फरवरी को जारी जनवरी महीने की पेंशन के साथ एरियर का बकाया दिया गया।
सतपाल ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में सेवानिवृत कर्मचारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और बढ़ती उम्र के साथ आर्थिक तंगी के कारण सेवानिवृत कर्मचारियों को अनेक समस्याएं झेलनी पड़ रही है । उन्होंने कहा कि हिमाचल की प्रदेश सरकार बार-बार झूठ बोलकर राज्य के लोगों के साथ धोखा कर रही है। सतपाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ना तो 15 अगस्त 2025 को सेवानिवृत कर्मचारियों का बकाया दिया और ना ही 25 और 26 जनवरी को बकाया देने की घोषणा की इससे प्रदेश की सेवानिवृत कर्मचारियों में हताशा का माहौल है।
पूर्व भाजपा महासचिव ने कहा कि हिमाचल की सरकार बुढ़ापे की इस पड़ाव में सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ संवेदनहीन रवैया अपना कर उनकी मुश्किलों को और बढ़ा रही है जिसका खामियां कांग्रेस पार्टी को आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।





