धारघाट गांव में तेंदूए के हमले से एक घायल ग्रामीणों में दहशत -नारग की चमेंजी पंचायत में बैल को भी बनाया तेंदुए ने अपना शिकार

धारघाट गांव में तेंदूए के हमले से एक घायल ग्रामीणों में दहशत -नारग की चमेंजी पंचायत में बैल को भी बनाया तेंदुए ने अपना शिकार

नाहन, 30 जुलाई  : नारग क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमेंजी में इन दिनों तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। तेंदुए ने बीते दिन जहां एक बैल को अपना शिकार बनाया, वहीं शनिवार को धारघाट गांव में खेतों में काम कर रहे श्रीकांत को बुरी तरह जख्मी कर दिया।

इस हमले से श्रीकांत की दोनों बाजुओं, हाथ और पांव में गहरे जख्म हुए हैं। जानकारी के मुताबिक धारघाट गांव निवासी श्रीकांत शर्मा शनिवार को करीब 11 बजे अपने खेतों में काम कर रहे थे तो अचानक तेंदुए ने हमला बोल दिया। इस हमले में वह जख्मी हो गए। परिजन उन्हें तुरंत नारग अस्पताल ले गए।

श्रीकांत ने बताया कि बीते दिन तेंदुए ने उनके एक बैल पर भी हमला किया था। जिसके बाद मौत हो गई थी। तेंदुए के इस तरह आतंक से ग्रामीण खौफ  में उपजा हैं और उन्होंने वन विभाग से तुरंत तेंदुए को पकडऩे की गुहार लगाई है।

उधर वन विभाग के बीओ रामलाल शर्मा और फोरेस्ट गार्ड किरण भी मौके पर पहुंची। बीओ रामलाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुए को पकडऩे के लिए उन्होंने पिंजरा लगा दिया है और जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।