लेखक एथनो-फोटोग्राफर और शांतिदूत अलेक्जेंडर खिमुशिन ने उपायुक्त लाहौल स्पीति से शिष्टाचार भेंट की

लेखक एथनो-फोटोग्राफर और शांतिदूत अलेक्जेंडर खिमुशिन ने उपायुक्त लाहौल स्पीति से शिष्टाचार भेंट की

अक्स न्यूज लाइन केलांग ,22 सितम्बर :
 

केलांग में द वर्ल्ड इन फेसेस फोटो प्रोजेक्ट के लेखक एथनो-फोटोग्राफर और शांतिदूत अलेक्जेंडर खिमुशिन ने उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार से आज शिष्टाचार भेंट की।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसितअलेक्जेंडर खिमुशिन एथनो-फोटोग्राफर ने बताया की वे लाहौल स्पीति की अनूठी समृद्ध शाली संस्कृति, परंपराओं जीवन शैली, कला संगीत से जुड़े तमाम पहलुओं पर छायाचित्रों के माध्यम से शोध करेंगे।
 उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया अलेक्जेंडर खिमुशिन को ,लोगों और उनकी पारंपरिक संस्कृतियों पर केंद्रित कार्य एवं परियोजना को दुनिया भर में मान्यता मिली है।

एक फोटोग्राफी कलाकार के रूप में, अलेक्जेंडर खिमुशिन  दो मूलभूत सिद्धांतों पर कार्य कर रहें हैं । 
पहला  मानवता की भलाई के लिए  लोगों की पारंपरिक संस्कृतियों को बढ़ावा देना और उनकी रक्षा करना।
 दूसरा है विभिन्न संस्कृतियों और राष्ट्रों के लोगों के बीच आपसी सम्मान और समझ को बढ़ावा देना और एक ऐसी दुनिया का निर्माण करना जो शांति और सद्भाव में पनपे।
 

उपायुक्त ने बताया कि अलेक्जेंडर खिमुशिन द्वारा बनाई गई फोटो परियोजना द वर्ल्ड इन फेसेस को संयुक्त राष्ट्र में दो बार प्रदर्शित किया जा चुका है, दोनों न्यूयॉर्क और जिनेवा में। इसे पेरिस में यूनेस्को और स्ट्रासबर्ग में यूरोप परिषद में भी प्रदर्शित किया गया था। इस परियोजना की दुनिया भर में कई अन्य प्रदर्शनियाँ भी आयोजित की गई थीं। वे कई वर्षों से 98 देश की यात्रा कर इस कार्य में जुड़े हैं। 

अलेक्जेंडर  लाहौल स्पीति में  फोटोग्राफिक चित्रों का एक उल्लेखनीय विविध, विस्मयकारी और ज्वलंत संग्रह तैयार करें गे। लिहाजा उपायुक्त  ने लोगों से आग्रह किया है प्रशंसित अलेक्जेंडर खिमुशिन एथनो-फोटोग्राफर को एक सम्माननीय अतिथि के रूप में उनके प्रतिष्ठित कार्य में सहयोग करें।