नाहन: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला 1 अप्रैल से.....
सरकारी स्कूलों में शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र 2026-27 के छात्रों का दाखिला 1 अप्रैल से आरंभ होगा। इसी कड़ी में हाल ही में सरकार द्वारा सीबीएसई को-एड किये गए शहर के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में एडमिशन 1 अप्रैल 2026 से आरंभ होगी।
: स्कुल की कार्यवाहक प्रिंसिपल दीपिका ने बताया कि सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन 1 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे।उन्होंने ने बताया कि छात्रों के लिए स्कुल में बाल वाटिका कक्षा से लेकर कक्षा XII तक के लिए एडमिशन उपलब्ध हैं।
इच्छुक अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों का एडमिशन स्कूल में करवाना चाहते हैं, ऐसे अभिभावक एडमिशन प्रोसेस पूरा करने के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ स्कुल के समय सम्पर्क कर सकते है।




