नाहन : आदर्श संस्था ने ग्राम पंचायत रामा धौण में चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, नई पंचायत इकाई का गठन

नाहन  : आदर्श संस्था ने ग्राम पंचायत रामा धौण में चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, नई पंचायत इकाई का गठन
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 05 जुलाई :
नशा मुक्ति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत आदर्श (Association for Anti Drug Abuse, Rehabilitation and Saviour of Humanity) द्वारा ग्राम पंचायत रामा धौण में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत रामा धौण की नई इकाई का गठन किया गया, जिसमें सीमा धीमान को पंचायत इकाई का प्रधान तथा यशपाल को उपप्रधान नियुक्त किया गया। संस्था के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत परमार ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए घोषणा की कि पंचायत इकाई की मांग पर आदर्श संस्था ग्राम पंचायत रामा धौण में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित करेगी तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा और नशा मुक्ति के क्षेत्र में निरंतर जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

जिला सिरमौर अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि किसी भी सामाजिक अभियान की सफलता के लिए ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। गांवों में मजबूत संगठन बनने से नशा मुक्ति अभियान को जमीनी स्तर पर नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने तथा युवाओं को इस बुराई से दूर रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने आदर्श संस्था के नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी संस्था के साथ मिलकर समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। संस्था द्वारा सभी को नशामुक्त हिमाचल बनाने की शपथ भी दिलाई गई।