कांग्रेस राज में....... तोड़ी जा रही पूर्व विधायक राजीव बिंदल के नाम की शिलान्यास पट्टीकाएं....... जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने साधा निशाना..

कांग्रेस राज में....... तोड़ी जा रही पूर्व विधायक राजीव बिंदल के नाम की  शिलान्यास पट्टीकाएं.......  जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने साधा निशाना..

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  4 जून - 2023
कांग्रेस राज में पूर्व विधायक राजीव बिंदल के नाम की  शिलान्यास पट्टीकाएं तोड़ी जा रही है। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि
 नाहन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक डॉ राजीव बिंदल द्वारा किए गए विकास कार्यों का श्रेय बटोरने के लिए किया जा रहा है और यह सब घटिया सियासी हथकंडे है।  विनय गुप्ता पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व विधायक डॉ राजीव बिंदल द्वारा जो शिलान्यास किए गए है उनके नाम की शिलान्यास पट्टिकाएं कई स्थानों पर तोड़ी जा रही है। 
उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार द्वारा बदला बदली की भावना से काम किया जा रहा है और कई कर्मचारियों को बदले की भावना से काम करते हुए प्रताडि़त किया जा रहा है। विनय गुप्ता ने आरोप लगाया कि सिरमौर जिला में करोड़ों के ऐसे विकासात्मक कार्य रुक गए हैं जो कार्य पूर्व सरकार के समय में चल रहे थे। 
विनय गुप्ता ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने वाली शुक्र सरकार से लोगों को कई उम्मीदें थी मगर यह सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार विकास के कोई नए कार्य नहीं करवा पा रही है और सरकार का हर नुमाइंदा बजट का रोना रो रहा है।