रिज मैदान पर मनाया जाएगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस

रिज मैदान पर मनाया जाएगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस

अक्स न्यूज लाइन शिमला 25 जनवरी :     
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस ऐतिहासिक रिज मैदान पर 26 जनवरी को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  राज्यपाल  हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल  करेंगे।  इसके अलावा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।  इस दौरान  परेड, विभिन्न विभागों की झांकियों  का प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में  उत्तर क्षेत्र  सांस्कृतिक केंद्र पटियाला - जम्मू कश्मीर, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला - हरियाणा,  एकलव्य कला मंच हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रथम वाहिनी आई. आर. बी.एन. बनगढ़, ऊना,  सांस्कृतिक दल हमीरपुर, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला - उत्तराखंड और जिला शिमला का सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देगा।

*रिज पर होगी परेड*
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिज मैदान पर परेड कमांडर लेफ्टिनेंट शाश्वत तिवारी जे एंड के राईफल के अगुवाई में मार्च पास्ट करेगी। इसके अलावा  सेना प्रथम जेएंडके राइफल,  जतोग, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस  टुकड़ी,  सशस्त्र सीमा बल,  सेना पाईप बेंड (प्रथम जे एंड के राइफल जतोग), पंजाब पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस तृतीय वाहिनी आई.आर.बी.एन. पंडोह, हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रथम वाहिनी आई.आर.बी.एन. बनगढ,  हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वितीय वाहिनी आई.आर. बी. एन. सकोह, हिमाचल प्रदेश पुलिस (महिला), हिमाचल प्रदेश यातायात पुलिस,  हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड,  हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक  टुकड़ी (पुरुष), हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक टुकड़ी (महिला),  हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक बैंड,  हिमाचल प्रदेश डाक सेवा,  पूर्व सैनिक टुकड़ी, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन. सी. सी) (बाल), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन. सी. सी) (कन्या), राष्ट्रीय सेवा योजना (एन. एस. ए्स ) (बाल),  राष्ट्रीय सेवा योजना (एन. एस. एस.) (कन्या),  भारत  स्काउट एवं गाईड (बाल), भारत स्काउट एवं गाईड (कन्या) और हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन टुकड़ी  मार्च पास्ट करेगी।

*विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन*
रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर शस्त्र प्रदर्शन प्रथम, जे एंड के राइफल जतोग, कृषि विभाग, उद्यान  विभाग, फोरेंसिक सेवा निदेशालय, वन विभाग, पर्यटन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला, नगर निगम शिमला, हिम ऊर्जा, ग्रामीण विकास विभाग, उद्योग विभाग, पशुपालन  विभाग, भाषा एवं संस्कृति विभाग और स्वास्थ्य विभाग की झांकी प्रदर्शित की जाएगी।
-0-