बिदंल व सुखराम पर हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज... बोले सियासी विरोधियों के खत्म समाप्त करने की साजिश..

बिदंल व सुखराम पर हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज... बोले सियासी विरोधियों के खत्म समाप्त करने की साजिश..

अक्स न्यूज लाइन नाहन 16 जून :
पुलिस ने राज्य भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल समेत पांवटा के विधायक पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी केे खिलाफ बीएनएसएस की धारा तहत हत्या के प्रयास का मामले में एफ आईबआर दर्ज क ी गई है। पुलिस ने यह कारवाई माजरा थाना क्षेत्र में हाल ही एक हिंदु युवती व मुस्लिम युवकके लापता होने के मामले को लेकर हुए धरना प्रर्दशन में दोनों भाजपा नेताओं के शामिल होने के बाद हुई है। 

पुलिस की कारवाई से खफा बिंदल ने यहां मीडिया से रूबरू होकर कहा कि भाजपा नेताओं के खिलाफ  हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करना सियासी साजिश है। मौजूदा सरकार अपने सियासी विरोधियों को खत्म करने पर तुली है। बिंदल ने क हा कि एफ आईआर में जिस दिन का जिक्र किया गया है उस वो खुद एवं विधायक सुखराम चौधरी पुलिस अफसरों  के साथ मौजूद थे और माहौल को शांत करवाने का काम कर रहे थे ऐसे में उनके खिलाफ  हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण व हैरान करने वाला है।  

बिंदल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर रहे कई लोगों के खिलाफ  झूठे मामले दर्ज किए है। एक धर्म विशेष के लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि पूरे मामले में असली दोषियों के खिलाफ  कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों द्वारा युवती को अगवा किया गया था ना तो उनके खिलाफ  कार्रवाई की गई ना हिंदूओं पर पर पथराव करने वाले आरोपी धरे गए। बिंदल ने आरोप लगाया कि उन पुरुष पुलिस जवानों के खिलाफ  कार्रवाई की गई जिनके द्वारा महिलाओं पर डंडे बरसाए गए जिसमें कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है।

इस गंभीर मामले में बिंदल ने पुलिस कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 13 जून को पुलिस द्वारा हिंदू समाज के लोगों को आश्वस्त किया गया था कि  दोपहर 12 बजे तक लड़की को उनके सामने पेश किया जाएगा और उसके बाद यह समय शाम 5:00 बजे कर दिया गया। मगर फिर भी लड़की पेश नही की। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले से ही युवती और युवक  कहां थे।   क्या वर्तमान सरकार सिर्फ  माहौल खराब करना चाहती है या एक समुदाय के वोटों के लालच में यह सब हुआ है।