4 फरवरी को मंडी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

4 फरवरी को मंडी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

अक्स न्यूज लाइन मंडी, 2 फरवरी : 
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2026 की तैयारियों के तहत 11 केवी जेल रोड एचटी लाइन की आवश्यक मुरम्मत का कार्य 4 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता, विद्युत उप-मंडल-1 ई. नरेश कुमार ठाकुर ने दी।

प्रभावित क्षेत्रों में अस्पताल रोड, गणपति रोड, पैलेस कॉलोनी, तुंगल कॉलोनी, जेल रोड, त्वाम्बड़ा, पंजेठी, पैलेस, लोक निर्माण विभाग कॉलोनी, टारना रोड, टारना हिल, सुहा मोहल्ला, रवि नगर, महाजन बाजार, सन्यारड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तथा इनके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यदि बारिश या मौसम खराब रहने की स्थिति उत्पन्न होती है तो यह कार्य अगले दिन किया जा सकता है।