नाहन: तेज रफ्तार बाइक पैराफिट से टकराई, एक की मौत, दो घायल, एफआईआर दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 08 जुलाई :
शिलाई ब्लॉक में एक दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के साथ बने पैरा फिट से जा टकराई इस।हादसे में बाइक पर सवार 3 युवको में से एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पुरुवाला में सड़क दुर्घटना के संबंध में विरेन्द्र सिंह तोमर पुत्र श्री मदन सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर सतौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता के असार, वह पांवटा साहिब से सतौन की ओर जा रहा था।
इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर खतैण्ड़ पुल से आगे एक मोड़ पर उसने देखा कि एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जिस पर कृष्ण पुत्र देवी चंद, तेजपाल पुत्र राम लाल तथा रणदीप पुत्र करमा, सभी निवासी खोडोवाला, सवार थे, दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
एसपी ने बताया कि मोटर साईकिल चालक कृष्ण बहुत तेज गति से बाइक चला रहा था इसी कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने पैराफिट से जोर से टकराई।
जिसमें तीनो घायल हो गए। घायल मोटर साईकिल चालक कृष्ण की इस हादसे में मौत हो गई।
नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पुरुवाला मे मामला दर्ज कर अन्वेषन जारी है।



