राशन कार्ड धारकों को 30 नवम्बर तक करवाऐ अपनी के0वाई0सी0

राशन कार्ड धारकों को 30 नवम्बर तक करवाऐ अपनी के0वाई0सी0
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज   लाइन .. लाहौल स्पीति, 22  नवम्बर

 जिला लाहौल स्पीति के लाहौल मंडल के समस्त राशन कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि जल्द से जल्द अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान में जाकर परिवार के सभी सदस्य जिन की आयु 05 वर्ष से उपर व 80 वर्ष से नीचे की ई.के.वाई.सी. करवाना सुनिश्चित करें । यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला लाहौल स्पीति नेअधिसूचना जारी करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि सरकार ने इस कार्य के लिए 30 नवम्बर 2023अन्तिम तिथि निर्धारित की है जिसके पश्चात जिन उपभोक्ताओं द्वारा ई.के.वाई.सी का कार्य पूर्ण नही किया जायेगा तो उनके राशन कार्ड रद्व कर दिया जाऐगा तथा भविष्य में लाहौल घाटी के लिए राशन के कोटे में भी कटौती की जायेगी।

उन्होंने जिला लाहौल स्पीति के सभी राशनकार्ड धारकों से आग्रह किया कि वह अपनी ई.के.वाई.सी करवाना सुनिश्चित करें साथ हरी यह भी सूचित किया जाता है कि अगर परिवार का कोई सदस्य प्रदेश के अन्य जिलों में है तो वह अपनी ई.के.वाई.सी को जहां वह रह रहे हैं उस क्षेत्र के नजदीकी उचित मूल्य की दुकान में जाकर अपना ई.के.वाई.सी करवा सकते हैं।