नाहन : राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई नाहन के स्नातक उत्तीर्ण 87 स्वयंसेवियों को एनएसएस प्रमाणपत्र वितरित के स्नातक उत्तीर्ण 87 स्वयंसेवियों को एनएसएस प्रमाणपत्र वितरित

नाहन : राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई नाहन के स्नातक उत्तीर्ण 87 स्वयंसेवियों को एनएसएस प्रमाणपत्र वितरित के स्नातक उत्तीर्ण 87 स्वयंसेवियों को एनएसएस प्रमाणपत्र वितरित
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 08 जुलाई :

नाहन, 08 जुलाई। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आज एक गरिमामय समारोह का आयोजन कर स्नातक उत्तीर्ण 87 स्वयंसेवियों को एनएसएस प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सकारात्मक सोच है। एनएसएस छात्रों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करती है। उन्होंने सभी स्वयंसेवियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज सेवा से प्राप्त अनुभव उनके जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध होंगे।

 

प्राचार्य डॉ. शुक्ला ने इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी, एनएसएस सिरमौर डॉ. पंकज चांडक के चार वर्षों के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. चांडक ने अपने कार्यकाल के दौरान स्वयंसेवियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्रीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उनके नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, सड़क सुरक्षा, नशा निवारण, साइबर जागरूकता, मतदाता जागरूकता, योग, फिट इंडिया, माय भारत, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही अनेक स्वयंसेवियों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भाग लेकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

 

पूर्व कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी, एनएसएस सिरमौर डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि आज प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले 87 स्वयंसेवियों ने अपने एनएसएस कार्यकाल के दौरान अनुमानित 20,880 घंटे से अधिक का निःशुल्क श्रमदान कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने स्वयंसेवियों से आग्रह किया कि वे भविष्य में भी सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए रखें।

 

इस अवसर पर एनएसएस सलाहकार प्रो. विवेक नेगी, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. ट्विंकल राठी तथा सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक श्री सुरेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे और स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया।

 

कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवियों ने एनएसएस से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा बताया कि इस मंच ने उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और समाज के प्रति संवेदनशीलता का विकास किया। समारोह प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक वातावरण में सम्पन्न हुआ।