नाहन: 8.75 ग्राम चिट्टा पकड़ा ,तस्कर धरा पुलिस ने,पांवटा में एफआईआर दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 08 मार्च :
पांवटा में नेश की तस्करी में लगे एक तस्कर के कब्जे से 8.75 ग्राम चिट्टा पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि एसआईयू टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली की मनोज कुमार पुत्र स्व0 श्री रघुबीर सिंह निवासी बडवास जिला सिरमौर कि चिट्टा बेचने के धंधे में लंबे अरसे लगा है इसी समय मनोज कुमार को चैक किया जाये तो इसके कब्जा से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हो सकता है।
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से 8.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पाँवटा साहिब में अभियोग पंजीकृत किया गया है । आरोपी को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है।




