नाहन : सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव में नाहन के युवाओं का शानदार प्रदर्शन, राजीव सोढ़ा की फिल्म लास्ट राइड’ स्पेशल प्राइज से सम्मानित
अक्स न्यूज लाइन नाहन 8 मार्च :
हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव में नाहन के युवाओं ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण पुरस्कार अपने नाम किए। प्रदेश भर से आई प्रविष्टियों के बीच नाहन के युवा कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। सीनियर कैटेगरी में नाहन के *अनीश सैनी* की टीम ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए *सर्वश्रेष्ठ फिल्म* का खिताब जीता। इस उपलब्धि के लिए टीम को *ट्रॉफी और 25 हजार रुपये की नकद राशि* प्रदान की गई। अनीश सैनी की टीम में *मोनू यादव, मोनिका, राजकुमार, काजल, आकाश, प्रदीप, सोहेल और शोएब* शामिल रहे, जिन्होंने फिल्म निर्माण में अहम भूमिका निभाई।
इसी प्रतियोगिता में नाहन के *राजीव सोढ़ा* की फिल्म *‘लास्ट राइड’* को भी *स्पेशल प्राइज* से सम्मानित किया गया। राजीव की टीम में *ऋषभ, केतन, सीमा, परिधि, वत्सल और आंचल* शामिल रहे। वहीं *विक्रम* की फिल्म को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जूनियर कैटेगरी में नाहन के *हर्ष खान* की टीम द राइजिंग स्टार की शॉर्ट फिल्म *“एक फैसला”* ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए टीम को *25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी* से सम्मानित किया गया। टीम में *मोहम्मद अनस, जतिन पुंडीर, आँचल नेहरू, अंजली ठाकुर, मुनीर सय्यद और ओवैस अख्तर* शामिल रहे।
नाहन के युवाओं की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सभी प्रतिभागियों ने अपनी फिल्मों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया।




