नाहन: पांवटा नगर परिषद चुनाव में उतरेगा थर्ड फ्रंट,कांग्रेस- भाजपा की मुश्किलें बढेंगी.. नाथूराम चौहान मीडिया से रूबरू हुए..
पांवटा साहिब नगर परिषद चुनावों को लेकर थर्डफ्रंट तैयार हो गया है। तीसरा फ्रंट नगर परिषद के सभी 13 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार उतरेगा। यहां समाजसेवी नाथूराम चौहान ने नगर परिषद के वार्ड नं. 5 और 9 से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
नाथूराम चौहान ने कहा कि अगले दो दिनों के भीतर सभी 13 वार्डों में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस और भाजपा के समर्थित उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ने जा रही है। यहां नगर परिषद चुनाव में आजाद उम्मीदवार दोनों दलों के समीकरण बिगाड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर थर्ड फ्रंट में राजनीतिक दलों और आजाद उम्मीदवारों को बड़ा झटका दिया है।
चौहान ने बताया कि वार्ड नंबर 9 से राजेंद्र चौहान और वार्ड नंबर 5 से प्रदीप दीक्षित थर्ड फ्रंट के उम्मीदवार होंगे उन्होंने कहा कि बाकी सभी वार्डन में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हो रहा है अगले दो दिनों के भीतर सभी वार्डों में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। बता दें कि प्रदीप दीक्षित नगर परिषद से बतौर सचिन पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें नगर निकायों में सफाई से लेकर निर्माण तक हर कार्य का गहन अनुभव है। उनके सेवा कल का अनुभव पांवटा साहिब के विकास काम आ सकता है। लिहाजा, प्रदीप दीक्षित को हर लिहाज से उपयुक्त उम्मीदवार माना जा रहा है।
नाथूराम चौहान ने कहा कि उनका और उनके साथियों का उद्देश्य गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा बसाई इस नगरी को स्वच्छ और समृद्ध बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने साथियों के साथ शहर के विकास को लेकर हमेशा लड़ाई लड़ते रहे हैं मगर, अब नगर परिषद के भीतर बैठकर शहर की बेहतरीन के लिए काम करना उनका उद्देश्य है।








