नाहन : चौगान मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में SP सिरमौर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन : चौगान मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में SP सिरमौर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 7 अप्रैल : 

 ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में आज सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (SP) निश्चित सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान संबोधित करते हुए SP निश्चित सिंह नेगी ने कहा कि आज का युवा पीढ़ी मोबाइल और कंप्यूटर की वर्चुअल दुनिया में खोई हुई है, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। SP ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और मोबाइल-लैपटॉप को छोड़कर खेल के मैदान में पसीना बहाएं। उन्होंने जोर दिया कि खेल अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं। 

मुख्य अतिथि ने युवाओं से नशे से दूर रहने की पुरजोर अपील की। उन्होंने उम्मीद जताई कि मैदान में खेल रहे इन खिलाड़ियों को देखकर अन्य युवा भी प्रेरित होंगे और बुरी आदतों को छोड़कर खेलों को अपनाएंगे।

BBA अकादमी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और नाहन के युवाओं को एक सकारात्मक दिशा देना है। प्रतियोगिता के दौरान चौगान मैदान दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है ।