चुनावी नतीजों में अपने पसंदीदा प्रत्याशी की हार का सदमा न सहने पर कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

चुनावी नतीजों में अपने पसंदीदा प्रत्याशी की हार का सदमा न सहने पर कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में चुनावी नतीजों में अपने पसंदीदा प्रत्याशी की हार का सदमा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का एक कांग्रेस कार्यकर्ता सहन नहीं कर पाया और उनकी हृदयाघात से मौत हो गई। मामला चंबा जिले के पांगी क्षेत्र का है। मृतक का परिवार और सगे-संबंधी, दोस्त सदमे में हैं। 
हालांकि बताया जा रहा है कि व्यक्ति पहले से ही बीमार चल रहा था।  जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिये नतीजों के रुझान जान रहे थे। 
मतगणना के सातवें राउंड में जैसे ही भरमौर सीट से पार्टी प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी को हारते हुए सुना, उन्हें छाती में दर्द होने लगा। इससे पहले कि उनके साथ बैठे अन्य लोग या परिजन उन्हें संभाल पाते हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भरमौरी के वह करीबी मित्र थे।