संगड़ाह पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु 31 मार्च को बैठक ....

संगड़ाह पंचायत  समिति के अध्यक्ष  और  उपाध्यक्ष  के निर्वाचन  हेतु 31 मार्च को बैठक ....

अक्स न्यूज लाइन ..नाहन 26 मार्च 2023
उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने  पंचायत  समिति संगड़ाह में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद  रिक्त हुए अध्यक्ष  और  उपाध्यक्ष  के पदों पर निर्वाचन  हेतु 31 मार्च 2023 दोपहर  12.30 बजे  बैठक  आयोजित करने  के आदेश  जारी  किये हैं। इस बैठक  में  पंचायत  समिति  के चुने  हुए सदस्यों को भाग  लेने के लिए नोटिस जारी  किये गए  हैं।
  उपायुक्त ने निर्वाचन  हेतु उप मण्डल  अधिकारी (ना.) संगड़ाह  को पीठसीन  अधिकारी  नियुक्त किया है।
.0.