नाहन: बीती रात घर में घुस कर पति पत्नी और बच्चे की कर दी धुनाई, 16- 20 लोग भी लाए साथ में..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 06 जुलाई :
बीती रात पांवटा ब्लॉक में आरोपियों ने 15- 20 अन्य लोगों के साथ एक साथ अचानक घर में घुस कर खाना खा रहे पति व पत्नी उनके बच्चे कि धुनाई कर दी। इस दौरान तेज धार हथियार से हमला करने के आरोप कभी पुलिस में की शिकायत में लगाये गए हैं । आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जांच जारी है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया गया बीते दिन पुलिस थाना पुरुवाला में अजय कुमार पुत्र श्री जगदीश चन्द निवासी गांव व डा0 भंगानी तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज कारवाई कि दिनांक 04/07/2026 की रात को यह अपने घर पर खाना खा रहा था ।
इसी दौरान आसिफ अली, आरिफ अली दोनो पुत्र अलिशेर व अलिशेर व अलिशेर की पत्नी, मीना व आसिफ की पत्नी नसरीन व आरिफ की पत्नी इसराना, इरफान पुत्र नूरहसन, खातू बेगम पत्नी इरफान व अन्य 18-20 लोगो ने इसके घर में घुस कर इसके साथ तथा इसकी पत्नी प्रिति व इसके चाचा के बेटे सतीश के साथ मारपीट की, इसके ऊपर तेज धार हथियार से वार किया व इसकी सोने की चैन को निकालकर ले गए , इस घटना वो घायल हो गए।
एसपी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला मे मामला दर्ज कर अन्वेषन जारी है।



