गाहर-केट सड़क मार्ग आगामी 10 अगस्त तक यातायात के लिए बंद
अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 23 जुलाई :
जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग घुमारवीं उपमण्डल के अंतर्गत गाहर से केट सड़क आवश्यक मुरम्मत कार्य के चलते आगामी 10 अगस्त तक बंद करने के आदेश जारी किए है। जारी आदेश में गाहर से केट सड़क मार्ग का उपयोग करने वाले वाहनों को बाया दधोल से जरोड़ा सडक मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है।
उन्होंने जारी आदेश में बताया कि इस सड़क मार्ग की मरम्मत कार्य के दौरान केवल एम्बुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।



