नाहन: हाइवे पर लावारिस खड़े 2 वाहनों से 564 बोतलें पकड़ी,हो रही थी शराब की तस्करी माजरा में एफआईआर दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 21 जुलाई :
नेशनल हाइवे चंडीगढ़-देहरादून पर धौलाकुंआ में पुलिस ने हाईवे पर खड़े दो वाहनों में तस्करी करके ले जाई जा रही शराब की 564 बोतलें पकड़ीं है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान धौलाकुआं स्थित IIM गेट से आगे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध वाहन, महिन्द्रा जाइलो (HP17C-1856) एवं अशोक लेलैंड टेम्पो (HP71A-4416), सड़क किनारे लावारिस अवस्था में खड़े पाए गए।
पुलिस टीम द्वारा में दोनों वाहनों की तलाशी के दौरान जाइलो वाहन से 30 पेटियां तथा टेम्पो से 17 पेटियां, कुल 47 पेटियां अवैध देशी शराब "सन्तरा" बरामद हुईं। बरामद शराब में कुल 564 बोतलें पाई गईं।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने बरामद शराब एवं दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में शराब के स्रोत, परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों तथा अवैध तस्करी के नेटवर्क की पहचान के लिए विस्तृत जांच जारी है।
पुलिस थाना माजरा मे आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
*



