नाहन : पांवटा में ओवर लोडेड़ दौड़ रहे डंपरों पर कसा शिकंजा, 4 डंपर कब्जे में लिए..
पांवटा साहिब ब्लॉक में ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसते हुए बीती देर रात एक विशेष अभियान के तहत सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोडेड डंपरों के खिलाफ कड़ी कारवाई करते हुए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे 4 डंपरों को कब्जे में ले लिया है म
देर रात जब ये डंपर क्षमता से अधिक माल लादकर गुजर रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। तलाशी और वजन की जांच के दौरान पाया गया कि ये वाहन तय सीमा से कहीं अधिक भार ले जा रहे थे।
मामले की पुष्टि करते हुए पांवटा के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि कब्जे में लिए गए चारों डंपरों के चालान किय गए हैं। वाहनों का अंतिम चालान और जुर्माने की राशि अदालत द्वारा ही तय की जाएगी।
ओवरलोडिंग के मामलों में अब मौके पर मामूली जुर्माना करने के बजाय सीधे अदालती कार्रवाई की जा रही है ताकि वाहन चालकों में डर बना रहे।





