नाहन : राइज एंड साइनिंग" समारोह में भावभीनी विदाई के साथ साथ इन्द्रधनुषी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही एवीएन में .....
मंच इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के के चन्दोला और श्रीमती प्रतिभा चन्दोला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ,विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों की अपनी शुभकामानायें देते हुए कहा कि आज का विद्यार्थी कल का नागरिक है और राष्ट्र की उन्नति मेँ इनकी सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका होती है ,इसलिये उनको श्रम के प्रति आदर की भावना रखनी ही चाहिये ,इस अवसर पर कुछ मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया , इस विदाई समारोह में मंच संचालन ,मन्नत ,सनेग्धा ,साकेत ,तोशिका ,दिव्यांशी शर्मा ऋषि ,अनन्या शर्मा ,अनुष्का ,रिधिमा ने किया , समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकल डांस ,एकल गीत ,पंजाबी डांस , समूह डांस और हिमाचली नाटी प्रस्तुत की गई , सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनिका आकांक्षा , अनुज ,अहाना ,वंशिका ,दर्श ,वैभव ,ओवैस ,चैतन्य ,महक ,पलक, चेतन ,ध्रुव ,अनंत आर्यान ,आरव ,माधव ,महिमा ,केरोल ,तन्मय ,तुसार अमन ,आरोही ,अमन आदि ने भाग लिया .इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था .




