नाहन: ग्राहकों को अवैध शराब बेचने वाली महिला हिरासत में,5 लीटर शराब पकड़ी...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 11 मार्च :
पच्छाद ब्लॉक में एक रिहायशी मकान में अवैध शराब बेचने का कारोबार करने वाली महिला को 5 लीटर शराब के साथ धर दबोचा।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पच्छाद की पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक रीना देवी पत्नी पिंकु राम निवासी गांव सन्दरिया शरेशोग डा0 मानगढ़ त0 पच्छाद जिला सिरमौर अपने रिहाईशी मकान में नाजायज अवैध शराब ग्राहको को बेचती है ।
एसपी ने बताया कि सूचना के अनुसार अगर इसके मकान की तलाशी ली जाए तो काफी मात्रा में अवैध नाजायज शराब बरामद हो सकती है।
सुचना के आधार पर रीना देवी के कब्जे से नाजायज कसीदशुदा 5 लीटर शराब बरामद की गई। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में मामला दर्ज गया है। आगामी तफतीश जारी है।




