जवाहर नवोदय विद्यालय में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम

जवाहर नवोदय विद्यालय में  शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन, 22 अक्तूबर  
 

जवाहर नवोदय विद्यालय, नाहन जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश में विद्यालय के प्राचार्य एस के तिवारी  की अध्यक्षता में स्पिक मैके कार्यक्रम के अंतर्गत शास्त्रीय संगीत के सुप्रसिद्ध कलाकार  राजेन्द्र कुलकर्णी बांसुरी वादक ने अपनी बांसुरी पर राग मधुवंती की प्रस्तुति दी और उनके साथ सुप्रसिद्ध तबला वादक श्री अनूप घोष ने तबले पर तीनताल बजाकर संगत दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 600 छात्र -छात्राओं और लगभग 50 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।

राजेन्द्र कुलकर्णी ने बच्चों को शास्त्रीय संगीत की बारीकियों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने शास्त्रीय संगीत संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका  राजेन्द्र कुलकर्णी बांसुरी वादक तथा अनूप घोष तबला वादक ने बड़े विस्तार से उत्तर देकर सभी को लाभान्वित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विद्यालय के संगीत शिक्षक डा० इन्द्रजीत सिंह,  एम.एल मैहरा पीजीटी भू विज्ञान तथा सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।

अंत में विद्यालय के प्राचार्य महोदय एस.के. तिवारी  ने कहा कि वास्तव में शास्त्रीय संगीत में जादू है और सभी के मन को मंत्रमुग्ध कर दिया, विद्यालय में शास्त्रीय संगीत का ऐसा लाईव कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है।