16 तक बंद रहेगी अणु-मोहीं-बड़ू सड़क

16 तक बंद रहेगी अणु-मोहीं-बड़ू सड़क
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर 08 जनवरी : 
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव मोहीं के पास सड़क की आवश्यक मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते अणु-मोहीं-बड़ू सड़क पर यातायात 16 जनवरी तक बंद कर दिया गया है।

 इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कार्यकारी जिलाधीश राहुल चौहान ने बताया कि मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए अणु-मोहीं-बड़ू सड़क पर वाहनों की आवाजाही 16 जनवरी तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक दोसड़का से होकर आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।