अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक

अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की जिला स्तरीय समिति  की समीक्षा बैठक

अक्स न्यूज लाइन - कुल्लू    22 अक्तूबर  
दशहरा अयोजन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष का दशहरा न केवल अपने आप में अद्वितीय अयोजन होगा बल्कि आज तक के दशहरे के इतिहास में पहली बार 14 अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक दल दशहरे की शोभा में चार चांद लगाएंगे।
 ये सभी सांस्कृतिक दल 25 अक्तूबर को सांस्कृतिक परेड तथा 30 अक्टूबर के कुल्लू कार्निवाल को भी अलंकृत करेंगे।
उन्होंने निर्देश दिए कि उत्सव की तैयारियों में तेज़ी लाते हुए बचे हुए कार्यों को अमलीजामा पहनाएं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी देते हुई उन्होंने कहा कि इस बार कलाकारों की सुविधा के लिए मंच बनाए गए हैं
उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय दशहरा को भव्यता प्रदान करते हुए ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कला केंद्र के अतिरिक्त प्रदर्शनी मैदान में भी एक भव्य मंच तैयार किया जायेगा जहाँ पर दिन के समय 1बजे से 2 बजे तक बैंड तथा 2 बजे से शाम 6:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
कलाकेंद्र में प्रतिदिन 5 से 6 बजे तक बैंड तथा रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
सीपीएस ने कहा कि 7 दिन तक चलने वाले दशहरा उत्सव में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व प्रदेश सहित कुल्लू जिले के सांस्कृतिक दल व कलाकार भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 7 दिन चलने वाले दशहरे के दौरान रात्रि के समय आकर्षक सांस्कृतिक संध्याओं व स्टार नाईट का आयोजन किया जाएगा जिनमे नामी स्टार आर्टिस्ट सहित प्रदेश व कुल्लू जिले के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए विभिन्न क्षेत्रों से 20 मेला स्पेशल बसें लगाई जाएंगी जो प्रातः 11 बजे रात्रि 11 बजे तक चलेंगी।
इसके अतिरिक्त आनी से भी मेला स्पेशल बसें लगाई जाएंगी ताकी दूर दराज के लोगों को भी सुविधा मिले।
उन्होंने कहा कि कलाकेंद्र में ही। एक। मीडिया सेन्टर की भी स्थापना की जाएगी ताकी मेले की कवरेज व खबरें फाइल करने में पत्रकारों को सुविधा उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि देवलुओं की सुविधा के लिए भी विशेष ध्यान देने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
बैठक का संचालन अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने किया।
 बैठक में पूर्व ज़िला परिषद् अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, एसपी
सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी, 
कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर, विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष से मिले जिला परिषद अधिकारी व कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी
 अक्स न्यूज लाइन - चम्बा , 22 अक्तूबर   
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से आज विश्राम गृह चुवाड़ी में जिला परिषद अधिकारी व कर्मचारी महासंघ के जिला पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा।
पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा जिला परिषद के कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण करने के लिए दिए गए आश्वासन के लिए आभार भी व्यक्त किया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला परिषद के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विदेश दौरे से लौटते ही हड़ताल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि शनिवार को जिला परिषद कर्मचारी महासंघ के राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात की और बैठक के बाद सरकार की ओर से उनकी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि 30 अक्टूबर को कर्मचारियों व अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है, जिसमें इनकी सभी मांगों पर मंथन किया जाएगा।
उन्होंने कर्मचारियों द्वारा हड़ताल को वापस लेने के निर्णय को भी सराहा। उन्होंने जिला परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान भी किया कि आपदा के समय में हुए नुकसान के पुनः बहाली में तत्परता के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान के प्रति गंभीर हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना। ज्यादातर समस्याएं पानी, बिजली, सड़कों को लेकर थीं। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।

इस अवसर पर एसडीएम भाटियात पारस अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्षपुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, जिला परिषद कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष मयंक चौहान, राज्य उपाध्यक्ष पवन डढ़वाल, राज्य प्रेस सचिव गगन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।