हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस ने आयोजित किया अमृतोत्सव

हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ  कंप्यूटर साइंस ने आयोजित किया अमृतोत्सव
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस ने हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट्स काला अंब के परिसर में अमृतोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। स्वतंत्रता और संस्कृति और विरासत के बारे मेछात्रों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर मैकिंग के तहत छात्रों ने विभिन्न रूप से भारत की विविधता में एकता को दिखाया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शो स्टॉपर इवेंट पतंगबाजी का छात्रों ने आनंद लिया। पतंग खुशी और सफलता का प्रतीक है और यह उत्तर भारत में उत्सव का एक अविभाज्य हिस्सा है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।