हाटी समिति इकाई नाहन की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन 

हाटी समिति  इकाई नाहन की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन 

अक्स न्यूज लाइन 4 जनवरी : हाटी समिति इकाई नाहन जिला सिरमौर की साधारण सभा की बैठक पूर्व अध्यक्ष गीताराम तोमर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हाटी समिति इकाई नाहन का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पुरानी कार्यकरिणी को भंग करके पूर्व अध्यक्ष गीताराम तोमर की अध्यक्षता में तथा केन्द्रीय कार्यकारिणी हाटी समिति के पदाधिकारी कुन्दन सिंह शास्त्री, सुरेन्द्र हिन्दुस्तानी, अतर सिंह व गुमान सिंह वर्मा की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया।

अरूण चौहान समराण अध्यक्ष, वेदप्रकाश कमल महासचिव, यशपाल शर्मा वित सचिव, जोगिन्द्र ठाकुर, लाल सिंह, ठाकुर परवेश चौहान व सीमा चौहान को क्रमशः उपाध्यक्ष व उपध्यक्षा, मनीषा शंकवाण, रविन्द्र ठाकुर सह सचिव, संजीव ठाकुर (नीटू) प्रैस सचिव, मनोज पुण्डीर, विनोद चंदोला, अनिकेत शर्मा को सोशल मिडिया प्रभारी, उषा देसाई क़ानूनी सलाहकार, सुरेन्द्र हिन्दुस्तानी, संतराम राणा, गीताराम तोमर, रण सिंह राणा को मुख्य सलाहकार चुना गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में अनुज चौहान, अंकित देवा, नवीन चौहान, प्रवेश ठाकुर, अतुल ठाकुर, आकाश तोमर, अमित ठाकुर, अरूण तोमर, विनोद ठाकुर, विनोद शर्मा अरूण शर्मा, सुलक्षणा तोमर, मोनिका ठाकुर को र्कायकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया। 

नवनियुक्त अध्यक्ष अरूण चौहान समराण ने कहा कि नई कार्यकारिणी ने उन्हें जो भी दायित्व सौंपा गया है वह उस जिम्मेवारी को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। नाहन में गिरीपार क्षेत्र के हाटी जनजाति लोगों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे व जल्द ही नई कार्यकारिणी की बैठक भी बुलाई जाएगी।