अवैध खनन के मसले पर..... उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह आमने सामने........ विक्रमादित्य ने नुकसान का कारण अवैध खनन बताया तो उद्योग मंत्री बोले विक्रमादित्य का बयान बचकाना...........

अवैध खनन के मसले पर.....  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह आमने सामने........ विक्रमादित्य ने नुकसान का कारण अवैध खनन बताया तो उद्योग मंत्री बोले विक्रमादित्य का बयान बचकाना...........

अक्स न्यूज लाइन ..शिमला, 14  जुलाई - 2023
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से हुई तबाही के मामले पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह आमने सामने है। विक्रमादित्य सिंह ने कुल्लू दौरे के दौरान अपने बयान में कहा कि यह सब चीजें अवैध खनन से हुई हैं। नदी और नालों का रुख बदल गया है। इस अवैध खनन में किसका हाथ है।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बड़ी मात्रा में पानी आया है, इससे तबाही हुई है। एक दो स्थानों पर अवैध खनन हो सकता है। क्या पूरे कुल्लू जिले में अवैध खनन हुआ है। थुनाग और मंडी में भी अवैध खनन हुआ है। कुल्लू में जो त्रासदी हुई है।
वह बाढ़ से हुई है। ब्यास नदी के किनारे माइनिंग लीज नहीं दी गई है। वह उनके बयान से सहमत नहीं हैं। नदी नालों के 100 मीटर के बाहर माइनिंग की अनुमति दी जाती है। विक्रमादित्य सिंह का बयान  बचकाना  है।
 विक्रमादित्य ने इस मामले को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और विधानसभा में उठाएंगे। उद्योग मंत्री से इस मामले में संज्ञान लेने की बात कही जाएगी। जहां भी मामला उठाना होगा, उठाएंगे। जो नुकसान हुआ है। उस पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। इस पर कड़ा संज्ञान लिया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो एसपी कुल्लू के तबादला होना चाहिए।