हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में 22 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में 22 को बंद रहेगी बिजली
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर 21 फरवरी : 

विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत लाइनों एवं उपकरणों की आवश्यक मरम्मत के कार्य के चलते 22 फरवरी को अणु कलां, पूल्ड कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी ऑफिस एवं कॉलोनी, उपायुक्त कार्यालय, गांधी चौक, अप्पर बाजार, नादौन चौक, बस स्टैंड, प्रताप गली, प्रतापनगर, बराड़ बल्ह, पुलिस स्टेशन और साथ लगते क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि अगर 22 फरवरी को मौसम खराब रहा तो मरम्मत का कार्य एक मार्च को किया जाएगा।
 उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को ही पंजाब नेशनल बैंक दोसड़का से साईं अस्पताल डुग्घा तक और लालड़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर एलटी लाइन के आस-पास पेड़ों की काट-छांट की जाएगी। इसके चलते इन क्षेत्रों में भी सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।