नाहन: मोटर साइकिल से बरामद हुईं 2.72 ग्राम स्मेक, माजरा एफआईआर दर्ज...

नाहन: मोटर साइकिल से बरामद हुईं 2.72 ग्राम स्मेक, माजरा एफआईआर दर्ज...

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 13 फरवरी :     
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि Special Detection team Sub Division Paonta Sahib की पुलिस टीम गश्त के।दौरान  गुप्त सूत्र से सूचना मिली की दो व्यक्ति जिनका नाम सचिन पुत्र श्री जय प्रकाश निवासी गांव भारापुर डा0 धोलाकुआं तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर व विकास पुत्र श्री श्याम लाल निवासी गांव व डा0 धोलाकुआं तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर  एक काले रंग की बिना नम्बर की स्पलेन्डर पल्स में भारी मात्रा मे स्मैक लेकर बैहराल से धौलाकुंआ आ रहे है। 

एसपी ने बताया कि सूचना के अनुसार यदि उनको रोक कर इसी समय मोटरसाईकल को चैक किया जाये तो भारी मात्रा मे स्मैक/हैरोईन बरामद हो सकती है।  

एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए उपरोक्त व्यक्ति के कब्जे से 2.72 ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। 
टीम ने इस सन्दर्भ में पुलिस थाना माजरा में ND & PS ACT में।मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।