नाहन: दो मोटर साइकिल भिड़े दो घायल, कालाअम्ब ने मामला दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 06 अप्रैल :
कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दो मोटर साइकिल आपस मे जा भिड़े इस हादसे दो व्यक्ति घायल हो गया।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता अरुण कुमार पुत्र श्री मलकीत सिंह निवासी गांव व डा0 मोगीनन्द तह0 नाहन ने बतलाया कि यह अपने मोटरसाईकल पर अपने दोस्त के साथ काला आम्ब बाजार कपड़े लेने के लिये गया था।
शिकायत के अनुसार जब वह मैनथापल नजदीक काली माता मन्दिर के पास पहुंचा तो रामपूर जट्टान कच्चे रोड़ की तरफ से एक मोटरसाईकल चालक ने तेज रफतार और लापरवाही से अपने मोटरसाईकल को चलाते हुए इनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
एसपी ने बताया इस हादसे में शिकायत कर्ता व इसका दोस्त शाहेबान घायल हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि शाहेबान को गंभीर चोटें आई हैं और उसे आगे के इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी/मोटर साईकल चालक गुरमीत निवासी देवनी, डा0 मोगीनन्द, तह0 नाहन, जिला सिरमौर, हि0 प्र0 के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके जाँच शुरु कर दी है।








