नहीं मिला डीए, हाई कोर्ट में याचिका, सरकार को नोटिस जारी.... 4 जून को होगी सुनवाई..
अक्स न्यूज लाइन शिमला 30 अप्रैल :
राज्य कोर्ट ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किश्त न दिए जाने के मामले में राज्य सरकार की आज नोटिस जारी कर दिया। इस मामले में अब सुनवाई 4 जून को होगी।
हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारियों ने महंगाई भत्ते की किश्तें ना दिया जाने के कारण सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट में आज एक याचिका दायर की है। CWP NO: 6473/2026 -DEVENDER SINGH vs State of HP दायर याचिका को लेकर हाई कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है।
गुरुवार को सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर कर चार सप्ताह में जवाब मांगा गया है। मामले में अगली तारीख 4 जून 2026 निर्धारित की गई है। इस समय हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तुलना में 15% कम महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।
इससे लगातार कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। हिमाचल प्रदेश के 1 लाख 91 हजार कर्मचारी or 1.71 सेवानिवृत कर्मचारिओं का 15% DA सरकार के पास लंबित हैँ।








