शहर के वार्ड नंबर 12 नोणी का बाग में एलपीजी की नहीं हुई आपूर्ति.... उपभोक्ता परेशान

शहर के वार्ड नंबर 12 नोणी का बाग में एलपीजी की नहीं हुई आपूर्ति.... उपभोक्ता परेशान

  अक्स न्यूज लाइन ..नाहन 19 अप्रैल  2023
शहर के वार्ड नंबर 12 नोणी का बाग में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति न होने से उपभोक्ता परेशान हो रहेहै। जानकारी के  अनुसार गैस एजेंसी द्वारा प्रत्येक माह की 12 तारीख को नोणी का बाग में उपभोक्ताओं को गैस के सिलेंडरों की आपूर्ति की जाती है। लेकिन अप्रैल माह में 19 तारीख बीत जाने के बाद भी आज तक क्षेत्र में गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हुई है। नोणी का बाग शहर से कई किलोमीटर दूर है जहां उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी द्वारा ही सप्लाई की जाती है। अभी तक सप्लाई ना होने से कई लोगों जिनके खाली हो गए हैं उनको आज दिन नहीं मिली जबकि उपभोक्ता कई बार एजैंसी में गुहार लगा चुके  है।  उधर गैस एजेंसी के अनुसार कुछ सप्लाई हुई है लेकिन डिलीवरी मेन के अस्वस्थ होने के कारण आपूर्ति नही हो सकी है। क्षेत्र में गुरूवार को आपूर्ति किए जाने की जानकारी गैस एजेंसी द्वारा दी गई है।