बीआरसी शिलाई में तीन दिवसीय आईडी वर्कशॉप का शुभारंभ

बीआरसी शिलाई में तीन दिवसीय आईडी वर्कशॉप का शुभारंभ
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स  न्यूज लाइन शिलाई 27 फरवरी :

बीआरसी  ऑफिस शिलाई में तीन दिवसीय आईडी वर्कशॉप का शुभारंभ खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्री गुमान सिंह जी द्वारा किया गया वर्कशॉप में  खंड कफोटा, बकरास, शिलाई  के लगभग 50 सीआरसी प्राइमरी और  अपर प्राइमरी भाग ले रहे हैं। स्रोत व्यक्ति रघुवीर ठाकुर ने सभी अध्यापकों का स्वागत किया।  कार्यशाला के स्रोत व्यक्ति  मायाराम शर्मा ने अध्यापकों को तीन दिवसीय शेड्यूल के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा विशेष क्षमताओं  वाले बच्चों के लिए बनाए गए PWD एक्ट 1995 शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 RPWD act 2016 NEP 2020 में  दिव्यांग बच्चों को दिए गए। 

अधिकार ,नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान

जिन बच्चों को सुनने बोलने और देखने  तथा चलने फिरने में  दिमागी  रूप अक्षम है। पाठशाला में किस तरह से दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य करना है। उसके बारे में   विस्तार से विचार विमर्श किया गया

स्रोत व्यक्ति खत्री तोमर ने अध्यापकों को अधिगम अक्षमता को समझना वह उसके अवलोकन पर विस्तार से जानकारी दी। उसके बाद अध्यापकों को 21 तरह की अक्षमताओं के बारे में बताया गया जिसमें प्रमुख रूप से दृष्टिहीनता, डिस्लेक्सिया, डिसग्राफिया, डिसकैलकूलिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी अध्यापकों को ग्रुप में बांट कर सभी अध्यापकों को ग्रुप में चार्ट पेपर के माध्यम से दिव्यांग बच्चों की क्लास स्ट्रेटजी को लेकर चर्चा करने का कार्य दिया गया। यह कार्यशाला 3 दिन चलनी  है इसमें दिव्यांग बच्चों को अन्य बच्चों की तरह स्कूल की मुख्यधारा से जोड़कर शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया जा रहा है अब कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए।