सिक्योरिटी गाइड एवं सुपरिवाइजर के 120 पदों के लिए साक्षात्कार 5 फरवरी को*

सिक्योरिटी गाइड एवं सुपरिवाइजर के 120 पदों के लिए साक्षात्कार 5 फरवरी को*

अक्स न्यूज लाइन मंडी, 03 फरवरी :

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने आज यहां बताया कि रोजगार के इच्छुक पुरूष उम्मीदवारों के लिए सिक्योरिटी गाईड एवं सुपरिवाइजर पदों के लिए साक्षात्कार 05 फरवरी, 2026 को आयोजित किए जा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर की ओर से उनके कार्यालय को सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरिवाइजर के 120 पद अधिसूचित किए गए हैं। इनकी नियुक्ति शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, हमीरपुर, चण्डीगढ़, जीरकपुर, मोहाली एवं खरड़ में होनी है। इस साक्षात्कार में दसवीं पास/फेल कोई भी आवेदक शामिल हो सकता है। साक्षात्कार के लिए न्यूनतम आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष, लम्बाई 168 से०मी० या इससे अधिक तथा भार 52 कि.ग्रा. से 95 कि०ग्रा० होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 8 घंटे की ड्यूटी के लिए वेतनमान 15,000 रूपये और 12 घंटे की ड्यूटी के लिए वेतनमान 24,000 रुपए तक दिया जाएगा और वेतन के अलावा पीएफ, ईएसआई, इंश्योरेंस, पेंशन और मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

 

उन्होंने बताया कि चयनित आवेदकों को एक माह का प्रशिक्षण शाहतलाई जिला बिलासपुर में प्रदान किया जाएगा। उसके पश्चात उन्हें होटल, मॉल, कम्पनीज़ या औद्योगिक क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी। छः माह या एक वर्ष की सेवा पूरी होने पर केंद्र सरकार द्वारा ई०एल०आई० योजना के तहत 15000 रूपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। इसके लिए आवेदक का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। 

उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज़ फोटोग्राफ, आधार कार्ड व रोजगार पंजीकरण पत्र सहित 05 फरवरी, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी में साक्षात्कार के लिए प्रातः 10.30 बजे उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 01905-235508 पर सम्पर्क भी कर सकते हैं। इस साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

-0-

--