नाहन : रेणुका जी बांध परियोजना प्रभावित परिवारों की सूची जारी, 28 फरवरी तक दर्ज करें दावा-आक्षेप : उपायुक्त 

नाहन : रेणुका जी बांध परियोजना प्रभावित परिवारों की सूची जारी, 28 फरवरी तक दर्ज करें दावा-आक्षेप : उपायुक्त 

अक्स न्यूज लाइन नाहन 12 फरवरी : 

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया कि रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अंतर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित मुख्य परियोजना प्रभावित गृहविहीन परिवार माना गया है जिनकी विस्तृत सूचियां उपायुक्त जिला सिरमौर की आधिकारीक वेबसाइट  https://hpsirmaur.nic.in  पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि आम जनता की जानकारी के लिए यह सूचियां संबंधित पटवार वृत ददाहू व पंचायत कार्यालय पनार में भी अवलोकनार्थ हेतु 13 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित व्यक्ति जिनकी भूमि/घर इस परियोजना हेतू अधिग्रहित हुए है और जिनका नाम इस सूची में सम्मिलित नही है या गलत रूप से सम्मिलित है, तो वह इस संबंध में दावा या आक्षेप को लिखित रूप में रेणुका जी बांध परियोजना, हि0प्र0पा0का0लि0 कार्यालय ददाहू जिला सिरमौर व तहसीलदार ददाहू के कार्यालय में 13 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक द्वारा प्रेषित कर सकते है। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत दावे या आक्षेप मान्य नहीं होगें।