राज्यसभा का चुनाव हारी कांग्रेस ,भाजपा के हर्ष महाजन जीते

राज्यसभा का चुनाव हारी कांग्रेस ,भाजपा के हर्ष महाजन जीते

अक़्स न्यूज लाइन,शिमला --27 फरवरी 

शिमला में मंगलवार को हुए राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस को पटखनी देते हुए कांग्रेस के  विधायकों से क्रास वोटिंग करवाकर राज्य सभा की सीट झटक ली। राज्यसभा चुनाव के लिए सभी 68 विधायकों ने मतदान किया। मिले नतीजों के अनुसार भाजपा-कांग्रेस को 34-34 वोट मिले। ट्राई होने पर पर्ची के जरिए भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन विजयी घौषित हुए। 
इससे पहले मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिन में कहा था कि कांग्रेस के कुछ विधायक अगर बिके ना हो तो कांग्रेस जीतेगी। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर किडनैपिंग के भी आरोप लगाए थे।  

सूत्रों के अनुसार सभी 6 विधायक भारतीय जनता पार्टी केनेताओं के साथ मिलकर चंडीगढ़ पहुंचे हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक चंडीगढ़ के पंचकूला में है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कांग्रेस सरकार जनमत खो चुकी है और मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर अब इस्तीफा देना चाहिए। जयराम ठाकुर से जब मीडिया कर्मियों ने हिमाचल में ऑपरेशन लोटस को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा की अभी जल्दबाजी नहीं है।