राजगढ में स्वर्ण समाज की कन्या के अनुसूचित जाति में विवाह के मामले ने तूल पकड़ा, लड़की के पिता पुलिस स्टेशन में हुए बेहोश..

अक्स न्यूज लाइन, नाहन 28 मार्च :
राजगढ क्षेत्र में हाल ही में हुए स्र्वण समाज की कन्या के अनुसूचित जाति में विवाह के मामले ने आज तूल पकड़ लिया। लड़की के पिता के सर्मथन में देवभूमि क्षत्रिय संगठन व स्वर्ण मोर्चा के राज्य अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर और टीम राजगढ़ पच्छाद के स्थानीय लोगों के भारी संख्या में पुलिस स्टेशन में डटे है।
पुलिस प्रर्दशनकारियों यह समझने में लगी रही की लडकी बालिग है और कानून के अनुसार उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है। घंटों से हंगामा चलता रहा। इस बीच न्याय मांगने आए लड़की पिता की पुलिस स्टेशन में अचानक तबीयत बिगड़ गई, तत्काल अस्पताल ले जाया गया। देवभूमि क्षत्रिय संगठन व स्वर्ण मोर्चा ने ऐलान किया कि जब तक पुलिस लड़की के बयान उसके पिता के सामने नही हो जाते तब तक वो थाने में ही बैठे रहगें। मीडिया को जारी बयान में
देवभूमि क्षत्रिय संगठन व सर्वण मोर्चा के राज्य अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने बताया कि सुनील शर्मा निवासी गांव टिक्कर,राजगढ के अनुसार उनकी बेटी सानिया शर्मा की किसी बीमारी के चलते मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। रूमित ठाकुर ने बताया कि लड़क के पिता ने आरोप लगाया किअनुसूचित जाति का लड़का
धोखे से बहला फुसला कर, उनकी लड़की को बिना घर वालों की मर्जी से भगा कर ले गया। इस घटना कि पुलिस थाना राजगढ़ में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई गई थी लेकिन पुलिस स्टेशन के द्वारा समय रहते कोई कार्यवाही नहीं की गई। रूमित ठाकु र ने बताया कि आज पुलिस थाना राजगढ़ में लड़की के पिता सुनील शर्मा की मानसिक तनाव की वजह से अचानक तबियत बिगड़ गई और बेहोश हो गए। जिनको तुरन्त अस्पताल ले जाया गया है।
लड़की के पिता की मुख्य मांग यह है कि लड़की को पुलिस थाने में लाया जाए और पिता के सामने लड़की के बयान कराया जाए उसके बाद जो भी लड़की के पिता का फैसला होगा वह मान्य होगा। रूमित सिंह ठाकुर यह भी ऐलान किया कि जब तक पुलिस लड़की को पुलिस स्टेशन राजगढ में पेश नहीं करती तब तक हम यहां से उठने वाले नही है।