नाहन: कालाअम्ब में नलका गांव निवासी के कब्जे से 24 बोतलें अंग्रेजी शराब पकड़ी, आरोपी धरा पुलिस ने..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 20 जून :
औद्योगिक कालाअम्ब क्षेत्र में पुलिस ने सड़क किनारे खड़े शराब तस्करी में लगे एक व्यक्ति की तालाशी के दौरान 24 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की है।
एसपी एनएस।नेगी ने बताया कि पुलिस थाना कालाआम्ब की पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान कालाअम्ब चौंक पर नजदीक माँ भगवती जूस कोर्नर के पास एक व्यक्ति जिसका नाम देवेन्द्र दत्त सपुत्र श्री टिका राम निवासी नलका खोल, डा0 मात्तर, तह0 नाहन, जिला सिरमौर, हि0प्र0 के कब्जे से कुल 24 बोतले शराब अग्रेजी मार्का ROYAL STAG For Sale In UT Chandigarh Only बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस पुलिस थाना कालाआम्ब मे धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।









