नाहन : सतीवाला गांव में दिन दहाड़े तेंदुए ने एक युवक पर किया हमला, वन विभाग की रेस्क्यू टीम बुलानी पड़ी...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 फरवरी :
देहरादून- चंडीगढ़ नेशनल हाइवे के नजदीक बसे सतीवाला गांव में आज सोमवार को दिन दहाड़े एक तेंदुए ने गांव के एक युवक पर हमला कर के घायल कर दिया गनीमत यह रही कि तेंदुए के हमले का शिकार बना युवक बाल बाल बचा। इस दौरान तेंदुए ने कुतों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार तेंदआ पहले तो मैदान के पास नाले में कुत्तों से उलझा ओर फिर एक युवक पर झपट कर उसको घायल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव के मैदान में अचानक एक तेंदुए ने अचानक पहुंच कर हमले को अन्जाम दिया। तेंदुए की आमद से दहशत में आए ग्रामीणों में।अफरातफरी मच गई।
फ़ौरन वन विभाग की टीम को तेंदुए को दबोचने के लिए बुलाया गया। यह मंजर देखने के लिए आसपास के ग्रामीण अपने घरों की छतों पर चढ़ गए औऱ बहुत से रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए मैदान तक आ पहुंचे।
सतीवाला पंचायत के पूर्व प्रधान कमल शर्मा ने बताया कि तेंदुए को घण्टों की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की रेस्कयू टीम काबू कर लिया। जिसके बाद दहशत में आये ग्रामीणों से राहत की सांस ली।




