मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 करोड़ रुपये का अंशदान....

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 करोड़ रुपये का अंशदान....

अक्स न्यूज   लाइन .. शिमला, 23 अगस्त    - 2023
हंस फाउंडेशन दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कपूर ने आज यहां फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने दानी सज्जनों से इस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने का आग्रह किया।
.0.