सुक्खू भाई, बहनों की गारंटी कीथे पाई : वंदना

सुक्खू भाई, बहनों की गारंटी कीथे पाई : वंदना

अक्स न्यूज लाइन --  ऊना,  23 अगस्त   - 2023
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा कि रक्षाबंधन आने वाला है और हिमाचल प्रदेश की 22 लाख महिलाएं अपने बड़े भाई सुखविंदर सिंह सुक्खू से 1500 रु प्रतिमाह की आस लगा कर बैठी है।
उन्होंने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश के चुनाव चल रहे थे तो कांग्रेस के नेताओं ने बड़े-बड़े वायदे किए थे जिनको 10 गारंटीयो का नाम दिया गया था। आज हिमाचल प्रदेश के महिलाएं, युवा, किसान, बागबान सभी उन गरंतियो का पूरा होने का इंतजार कर रहे है। 
योगी ने कहा की "सुक्खू भाई, बहनों की गारंटी कीथे पाई।" आज हिमाचल प्रदेश की प्रतिएक बहन अपने खाते की ओर देख रही है की 1500 रु प्रतिमाह आने शुरू हुए, पर ऐसा कुछ नही हुआ। 
हिमाचल की महिलाओं को केवल निराशा ही हाथ लगी है। 
उन्होंने कहा की कांग्रेस के नेता जनता पर बोझ डालने का काम कर रहे है, एचआरटीसी में किराया बढ़ाने का उद्धारण इसका जीता जागता सबूत है। अब क्या महिलाओं के पर्स पर भी किराया लगाओगे।
कांग्रेस के नेता झूठ बोलना कब छोड़ेंगे यह हमको समझ नही आ रहा है। 
उन्होंने कहा की सभी कांग्रेस के नेता ड्रामा किंग है, ड्रामा कर जनता को ठगना इनका परंपरागत काम है।