नाहन: माता पद्मावती के छात्राओं ने लहराया परचम...

नाहन: माता पद्मावती के छात्राओं ने लहराया परचम...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 2 अप्रैल : 

माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। हाल ही में घोषित जीएनएम द्वितीय वर्ष के परिणामों में कॉलेज की छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल (HPNRC) की मेरिट सूची में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कु. किरण चौधरी (पिता – श्री राजवीर सिंह) ने 601 अंक प्राप्त कर HPNRC में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, कु. काजल (पिता – श्री तेज राम) ने 594 अंक के साथ चौथा स्थान तथा कु. सपना कुमारी (पिता – श्री राजेंद्र सिंह) ने 579 अंक प्राप्त कर नवां स्थान प्राप्त किया।

कॉलेज स्तर पर भी इन छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसमें किरण चौधरी ने प्रथम, काजल ने द्वितीय और सपना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त किया है। कॉलेज के चेयरमैन श्री अनिल जैन, सेक्रेटरी श्री सचिन जैन एवं प्रिंसिपल श्रीमती रिजी घीवरघीस ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, समर्पण एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।