नाहन: 105 नशीले कैप्सूल व टेबलट्स पकड़े,कांसी वाला निवासी स्कुटी समेत धरा...

नाहन: 105 नशीले कैप्सूल व टेबलट्स पकड़े,कांसी वाला निवासी स्कुटी समेत धरा...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 03 अप्रैल : 
एसआईयू  टीम ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर नाहन शहर के कांसी वाला निवासी एक नशे के तस्कर को 105 नशीले कैप्सूल व टेबलट्स के साथ धर दबोचा है। टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी में प्रयोग की जा रही स्कूटी भी कब्जे में ले ली है ।

 जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि 03.04.2026 को जिला सिरमौर के नाहन की SIU  टीम को सूचना मिली कि आरोपी साबिर अहमद पुत्र स्व0 श्री जमील अहमद निवासी कांशीवाला नजद सब्जी मण्डी नाहन काफी समय से नशीले कैप्सूल व नशीली दवाईयां बेचने का धंधा करता है। 

एसपी ने बताया कि सूचना यह भी थी कि आरोपी  नाहन शहर व आसपास के इलाके नशे का कारोबार चलाता है।

नेगी ने बताया कि आरोपी आज स्कूटी नम्बर HR01AC-6996 में पांवटा साहिब की तरफ से नाहन की और आ रहा है । जिस पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त स्कुटी को रोककर चैक किया तथा तलाशी के दौरान  साबिर अहमद के कब्जे में से ट्रामाडोल के  कुल 56 नशीले कैप्सूल तथा 49 टपेन्डाडोल की टेबलट्स कुल संख्या 105 बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

 सन्दर्भ में पुलिस थाना सदर नाहन में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पता आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन नाहन में एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह  गोलियां/ कैप्सूल कहां से लाया है तथा कहां बचने की फिराक में थे ताकि पूरे गिरोह को कानून की गिरफत में लिया जा सके।